सासाराम : साइबर ठगी से लेकर दहेज और घरेलू हिंसा तक, छात्राओं को बताए गए बचाव के तरीके

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेती युवतियां | Prabhat Khabar Network

Sasaram News : सासाराम के बिक्रमगंज स्थित इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज में बुधवार को 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को महिला अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर जागरूक किया गया.

विज्ञापन

Sasaram News : सासाराम जिले के बिक्रमगंज स्थित इंदु तपेश्वर सिंह महिला कॉलेज में बुधवार को महिलाओं के अधिकार, साइबर अपराध, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला एवं बाल विकास निगम (बिहार सरकार) और जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संकट की स्थिति में चुप रहने के बजाय संबंधित विभाग और महिला हेल्पलाइन 181 की मदद लेकर अपने अधिकारों की रक्षा करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षा ही आत्मनिर्भरता का माध्यम

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला परियोजना प्रबंधक मो. शमीम अंसारी ने छात्राओं को महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, लैंगिक समानता, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने सरकार की विभिन्न महिला एवं बाल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा ही किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है. उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ समाज को एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान किया.

बाल विवाह मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली और संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वक्ताओं ने छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा जरूरतमंद महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया.

बाल विवाह मुक्त भारत

अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को "बाल विवाह मुक्त भारत" अभियान के तहत बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से छात्राओं के बीच डायरी, पेन एवं अल्पाहार का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकगण, महिला एवं बाल विकास निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

Also Read : सासाराम कलेक्ट्रेट के पास चला सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1.20 लाख रुपये का जुर्माना



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन