बेलगाम बाइक सवार ने महिला को कुचला, गयी जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय व थाना के बीच मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को कुचल दिया

विज्ञापन

शिवसागर. थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय व थाना के बीच मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को कुचल दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवसागर पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, शिवसागर गांव निवासी मोहम्मद इलियास की 60 वर्षीय पत्नी फातिमा खातून कहीं से झाड़ू लगा अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी. इस बीच, बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि घटना के बाद बाइक को जब्त कर लिया गया है. बाइक चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन