अभियंता दिवस पर डॉ विश्वेश्वरैया के योगदान को किया गया याद, वक्ताओं ने बताया आधुनिक भारत का विश्वकर्मा
अभियंता दिवस समारोह में शामिल पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य व अन्य| Prabhat Khabar Network
Sasaram News : अभियंता दिवस के अवसर पर रोहतास में डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को याद किया गया. उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता और विश्वकर्मा बताते हुए उनके योगदान की सराहना की गई. समारोह में वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायक जीवन पर प्रकाश डाला.
Sasaram News : भारत के महान अभियंता और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक उत्कृष्ट अभियंता और राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे. उक्त बातें पेंशनर्स एसोसिएशन जिला रोहतास के अध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कुशवाहा सभा भवन में आयोजित अभियंता दिवस समारोह में कहीं. उन्होंने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया ने भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी कारण उन्हें आज भी याद किया जाता है.
भारत रत्न से सम्मानित किये गये थे डॉ. विश्वेश्वरैया
इंजीनियर उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि आधुनिक भारत का विश्वकर्मा कहे जाने वाले डॉ. विश्वेश्वरैया के राष्ट्र के प्रति सेवा और योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1955 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था. उनके कार्य और जीवन आज भी देश के अभियंताओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
चित्र पर पुष्प अर्पित कर समारोह की हुई शुरुआत
इससे पूर्व समारोह की शुरुआत डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गयी. कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर हरिनारायण सिंह ने किया. उन्होंने आगंतुकों का अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए डॉ. विश्वेश्वरैया के उत्कृष्ट कार्यों को याद किया. साथ ही देश के सभी महान अभियंताओं को नमन किया.
Also Read : शराब के नशे में हंगामा कर रहा था युवक, कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर किया गिरफ्तार
वक्ताओं ने अभियंताओं के योगदान पर रखे विचार
समारोह को उपाध्यक्ष इंजीनियर रामचिज सिंह, जिला मंत्री चंद्रमा प्रसाद, सम्मानित अध्यक्ष हरिहर प्रसाद सिंह, सहायक जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, अनुमंडल मंत्री डेहरी जगदीश, इंद्रदेव सिंह, इंजीनियर मंगला प्रसाद चौधरी, कोषाध्यक्ष चौधरी सच्चिदानंद सिन्हा, संयुक्त मंत्री सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष इंजीनियर राम आशीष सिंह, इंजीनियर मदन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य प्रो. रामलाल साहा, श्याम बिहारी सिंह, मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश सिंह, भोला, राजेश्वर प्रसाद चौधरी और अवध नारायण चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने संबोधित किया.
Also Read : कैमूर में शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑटो से 24.660 लीटर अंग्रेजी शराब समेत बीयर बरामद
करीब 80 सदस्य समारोह में हुए शामिल
समारोह में करीब 80 सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुक सदस्यों को अंगवस्त्र और फूल माला से सम्मानित किया गया. अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए