कैमूर में वारंटी की गिरफ्तारी को पहुंची पुलिस तो शराब तस्करी का खुलासा, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. छापामारी के दौरान आरोपी संदीप कुमार यादव शराब तस्करी में संलिप्त पाया गया.
Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के रमौली गांव में एक वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को उस समय चौंकाने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा, जब संबंधित व्यक्ति शराब के कारोबार में संलिप्त मिला. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रमौली गांव निवासी पप्पू यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव के रूप में हुई है.
पूर्व से दर्ज कांड में जारी हुआ था वारंट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार यादव के विरुद्ध चैनपुर थाना में पूर्व से एक कांड दर्ज है. इसी मामले में न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था. वारंट के आधार पर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रमौली गांव पहुंची थी. इसी दौरान पुलिस को संदीप के शराब के कारोबार में संलिप्त होने की जानकारी मिली.
Also Read : शाहाबाद महोत्सव: दिल्ली में 27 अक्टूबर को होगा आयोजन, कांस्टीट्यूशन क्लब में जुटेंगी नामी हस्तियां
तलाशी में 20 लीटर महुआ शराब बरामद
पुलिस ने संदीप कुमार यादव के ठिकाने की तलाशी ली. इस दौरान सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में रखा 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ. पूछताछ में शराब की बिक्री किए जाने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read : बक्सर: सहयोग शिविर में 28 शिकायतों का मौके पर समाधान, DDC ने दिया समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान उसके शराब तस्करी में संलिप्त होने का मामला सामने आया. शराब बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसके बाद आरोपी की मेडिकल जांच करायी गयी और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Also Read : बक्सर: सहयोग शिविर में 28 शिकायतों का मौके पर समाधान, DDC ने दिया समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए