सासाराम में बाढ़ के पानी के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे लोग, पुलिया नहीं बनने से ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ के पानी के रास्ते शव को ले जाते ग्रामीण| Prabhat Khabar Network

Sasaram News : रोहतास में पुल न होने के कारण ग्रामीणों को कमर भर पानी से होकर शव को दाह संस्कार के लिए ले जाना पड़ा. प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

Sasaram News : नगर पंचायत रोहतास क्षेत्र में श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते की बदहाली और बाढ़ की स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शुक्रवार की सुबह रोहतास बाजार निवासी स्व. अंबिका प्रसाद की करीब 70 वर्षीय पत्नी कमला देवी का निधन हो गया. उनके अंतिम संस्कार के लिए दर्जनभर से अधिक लोगों को कमर से अधिक पानी के बीच शव लेकर श्मशान घाट की ओर जाते देखा गया. इस दौरान की तस्वीर ने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनप्रतिनिधियों के दावों पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्मशान जाने वाले रास्ते पर तेज बहाव में बह रहा पानी

नगर पंचायत रोहतास क्षेत्र के श्मशान घाट और वहां तक जाने वाले रास्ते पर बाढ़ का पानी तेज गति से बह रहा है. बताया गया कि रोहतास का तटीय इलाका इन दिनों बाढ़ की चपेट में है. ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

Also Read : एनएच-120 की बदहाल सड़क की मरम्मत शुरू, विष्णु मंदिर से पश्चिमी रेल फाटक तक गड्ढों की हुई भराई

पुलिया निर्माण की मांग नहीं हुई पूरी

शव के साथ श्मशान घाट जा रहे लोगों में व्यवस्था को लेकर आक्रोश दिखा. स्थानीय लोगों ने बताया कि श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार मांग किये जाने के बावजूद इस दिशा में ध्यान नहीं दिया गया.

Also Read : डुमरांव ग्रिड का 80 एमवीए ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए गुजरात भेजा गया

पुलिया बनती तो नहीं होती इतनी परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस रास्ते पर पुलिया का निर्माण करा दिया गया होता, तो बाढ़ के दौरान लोगों को शव लेकर कमर से अधिक पानी के बीच से गुजरने की मजबूरी नहीं होती. लोगों ने श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग पर स्थायी जलनिकासी और पुलिया निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

Also Read : बक्सर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में फरार शिक्षक गिरफ्तार, तीसरे आरोपित को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन