स्वच्छ परिसर और स्वस्थ परिसर अभियान के तहत राजपुर स्कूल में वृक्षारोपण

Updated:
विज्ञापन

वृक्षारोपण कार्य में मौजूद छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

दिनारा के राजपुर स्कूल में स्वच्छ परिसर और स्वस्थ परिसर अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

विज्ञापन

प्रतिनिधि दिनारा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजपुर में इको क्लब के माध्यम से "स्वच्छ परिसर और स्वस्थ परिसर अभियान तथा एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए. इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा में पेड़-पौधे एक कवच की तरह काम करते हैं. उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी छात्रों को एक-एक पौधा गोद लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब के नोडल शिक्षक दिलीप कुमार, शिक्षिका अनीता कुमारी, बिरेन्द्र कुमार राय, अंकित कुमार, योगेश कुमार, इंद्रपति यादव के साथ छात्राएं अमृता कुमारी, सविता कुमारी, खुशी कुमारी, दिव्या कुमारी, रिया कुमारी, कुसुम कुमारी, प्रिया कुमारी, ममता कुमारी, निशा, प्रतिभा, पूनम तथा छात्र अतुल, विवेक और सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन