बाइक के धक्के से व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन

डेहरी-अकबरपुर मुख्य पथ पर समहुता गांव में नाग बाबा के पास हादसा

विज्ञापन

अकबरपुर.

रोहतास थाना क्षेत्र के डेहरी-अकबरपुर मुख्य पथ पर समहुता गांव में नाग बाबा के पास सोमवार की रात दस बजे सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मारी. इससे उनकी मौत हो गयी. रोहतास थाना अध्यक्ष निकुंज भूषण प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान समहुता निवासी सत्येंद्र चौधरी (40 वर्ष) के रूप में की गयी. उन्होंने बताया कि सत्येंद्र चौधरी अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रहे थे. इस दौरान सुंदरगंज निवासी राजू कुमार ने बाइक से धक्का मार दिया. इससे घायल सत्येंद्र चौधरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया़ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आया गया है़ मृतक के परिवार से अभी तक कोई आवेदन नहीं दी गयी है़ आवेदन देने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी, शव का पोस्मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन