एक से लापता युवक का जखिनि पुल के पास नहर से मिला शव

Updated:
विज्ञापन

आरा- सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के पास नहर से सोमवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया

विज्ञापन

फोटो -6- नोखा जखिनी पुल से नहर में उतरकर शव निकलाने का प्रयास करते युवक प्रतिनिधि, नोखा आरा- सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के जखनी पुल के पास नहर से सोमवार की दोपहर एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के मोडीहा गांव निवासी सुरेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र रामकांत राम के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार, युवक एक दिन पूर्व घर से निकला था, जो रात तक घर नहीं पहुंचा. अचानक युवक के लापता होने से परिजनों में चिंता व्याप्त थी. इसी बीच सोमवार को जखिनी पुल के पास एक युवक के शव मिलने की खबर के बाद पुलिस पहुंची. कुछ देर बाद परिजन भी पहुंचे. मृतक की पहचान रमाकांत राम के रूप में की गयी. एक दिन पूर्व घर से लापता युवक के शव मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घर के परिजन गहरे सदमे में डूब गये़ गांव में मातम पसरा हुआ है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि जखिनी नहर पुल के पास नहर से युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान मौडिहा गांव निवासी रमाकांत राम के रूप में की गयी है. युवक की मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन