शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे दो लोगों की मौत, छह घायल
Updated at : 06 Feb 2026 5:51 PM (IST)
विज्ञापन

सासाराम-चौसा पथ पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रात 12 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन
रफ्तार की मार.
ओवरटेक के दौरान ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, मचा कोहराम सासाराम-चौसा पथ पर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रात 12 बजे हुआ हादसाशिवसागर थाने के भगवलिया गांव के रहनेवाले थे दोनों मृत लोग
फोटो-13- हादसे के बाद सड़क पर बिखरा ऑटो का पार्ट.ए- सदर अस्पताल में इलाजरत घायल. प्रतिनिधि, करगहर
सासाराम-चौसा पथ पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे एक ऑटो में टक्कर मार दी. इससे ऑटो में सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक लोगों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव निवासी रामामुनी बैठा के 26 वर्षीय बेटा सरोज कुमार बैठा व रामअवदान पासवान के 55 वर्षीय बेटा महेंद्र पासवान के रूप में की गयी. वहीं, घायलों में भगवलिया गांव निवासी रामबचन साह के बेटा रामसागर साह, सजीवन यादव के बेटा पिंटू यादव, रामसागर साह के बेटा मनोज साह और सासाराम के सदुलहगढ निवासी मधु कुमारी, रीना देवी और सरस्वती देवी शामिल है.ऑटो में चालक समेत सवार थे आठ लोग
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने ऑटो में फंसे सभी लोगों बाहर निकलवा कर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुचायां. चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 12 बजे सासाराम-चौसा पथ पर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप सासाराम की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने कोचस की तरफ से जा रहे एक ऑटो में सामने से धक्का मार दिया. इससे ऑटो में बैठे दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी. और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने कहा कि ऑटो में चालक को लेकर कुल आठ लोग सवार थे. इनमें पांच पुरुष व तीन महिलाए थीं.ऑटो सवार सभी लोग एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए सासाराम जा रहे थे. उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर थाने लाया गया है, लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया और घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ट्रक ड्राइवर ने किया ओवरटेक, वाहन हुआ अनियंत्रित
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग सासाराम की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सासाराम की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो में सामने से टक्कर मार दी. उनके मुताबिक टक्कर होने के बाद जोरदार आवाज सुनाई पड़ी, जिससे समीप के घरों में सो रहे लोगों की नींद खुल गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखन उठ गये काफी दूरी तक ऑटो के पार्ट बिखरे पडे थे.घायलों को निकालने के दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी खून से रंगाया
घटना की सूचना के बाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे करगहर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर ऑटो में फंसे सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला. इस दौरान थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस कर्मियों के वर्दी खून से रंगा कर लाल हो गया.सदर अस्पताल में दिखी कुव्यवस्था
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल सासाराम ले जाया गया. लेकिन, ड्यूटी में तैनात कर्मियों के नहीं होने के कारण घंटों तक घायलों को एंबुलेंस से बाहर नहीं निकाला गया. इस दौरान सभी घायल तड़पते रहे. घायलों के साथ गये पुलिस कर्मियों और लोगों को एक्सटेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया.सड़क पर गिट्टी नहीं गिरायी गयी होती, तो टल सकता था हादसा
सासाराम-चौसा पथ सासाराम से लेकर कोचस तक दर्जनों जगहों पर सड़क पर ही गिट्टी और बालू गिरा कर व्यवसाय किया जा रहा है. जिससे आये दिन सड़क हादसा होने की बात सामने आती है. बावजूद प्रशासन की ओर इनके विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती. यहां तक सड़क विभाग भी मौन बना रहता है. गुरुवार की देर भी कुछ ऐसा ही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सासाराम की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक को ओवरटेक करते देख ऑटो चालक अपनी ऑटो को सड़क किनारे उतारने का प्रयास किया. लेकिन, बाये साइड में सड़क पर गिट्टी रखे जाने के कारण उसका ऑटो सड़क से नहीं उतर सका और सामने आ रहा ट्रक ने उसे रौंद डाला.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




