नौ जून को होगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Updated:
विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे

विज्ञापन

जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे सासाराम ऑफिस. जिले मुख्यालय के न्यू स्टेडियम फजलगंज स्थित खेल भवन में आगामी नौ जून को ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन होगा. रोहतास जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे. इसको लेकर एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है. इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर में छह से 14 आयु वर्ग के बच्चे, कैडेट में 14 से 16 आयु वर्ग के बच्चे, जूनियर वर्ग में 16 से 18 आयु वर्ग के बच्चे व सीनियर वर्ग में 18 से 35 आयु वर्ग के प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते हैं. उन्होंने चैंपियनशिप में शामिल होने की प्रक्रिया को बताते हुए कहा कि इसके लिए प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को न्यू स्टेडियम स्थित खेल भवन के ताइक्वांडो हॉल में संपर्क कर सकते हैं. पंजीयन के बाद ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं. किसी भी हाल में बिना पंजीयन के खिलाड़ियों को हिस्सा लेने अनुमति नहीं प्रदान की जायेगी. साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रतिभागी आगामी 15 से 16 जून को मोतिहारी में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे. फिर, इसके बाद राज्यस्तर पर जिले के जो खिलाड़ी विजयी होंगे, एसोसिएशन की देखरेख में आगामी दिनों में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन