नोखा में श्वेता कुमारी ने नई सीडीपीओ के रूप में संभाला पदभार, आभा कुमारी को दी गई भावभीनी विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में सीडीपीओ का पदभार ग्रहण करने के बाद श्वेता कुमारी का स्वागत करते अधिकारी व कर्मचारी  फोटो   निवर्तमान सीडीपीओ आभा कुमारी को विदाई देते बीडीओ शेफाली एवं अन्य अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोखा प्रखंड में श्वेता कुमारी ने नई सीडीपीओ के रूप में कार्यभार संभाला. इस दौरान निवर्तमान सीडीपीओ आभा कुमारी को अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई.

विज्ञापन

नोखा प्रखंड मुख्यालय कार्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्वेता कुमारी ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ)के पद का कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर निवर्तमान सीडीपीओ आभा कुमारी को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने आभा कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि आभा कुमारी ने अपने कार्यकाल में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने नवपदस्थापित सीडीपीओ श्वेता कुमारी का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों को नई गति मिलेगी और सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक और बेहतर ढंग से पहुंचेगा.

निवर्तमान सीडीपीओ आभा कुमारी ने कहा कि नोखा में कार्य करने का अनुभव हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा. उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि विभाग आगे भी बेहतर कार्य करता रहेगा.

नवपदस्थापित सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन परिषद के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र सिंह ने किया.मौके पर प्रखंड एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन