रोहतास: बिक्रमगंज के नए SDM का सख्त संदेश, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन

पहली समीक्षा बैठक लेते अनुमंडलाधिकारी दिलीप कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) दिलीप कुमार ने पदभार संभालते ही एक महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

विज्ञापन

Bikramganj SDM First Review Meeting : नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) दिलीप कुमार ने पदभार संभालने के बाद शनिवार को सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. प्रशासनिक स्तर पर इसे विकास कार्यों में तेजी लाने की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

विज्ञापन

Rohtas News : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई समीक्षा, कई योजनाओं का लिया जायजा

शाम चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, जनहित से जुड़े मामलों, विधि-व्यवस्था और विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से मिलने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए.

नियमित निरीक्षण और पारदर्शिता पर दिया जोर

एसडीएम दिलीप कुमार ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने, योजनाओं की सतत निगरानी रखने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, कार्यालयों में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित, पारदर्शी और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है. इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी. बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन करने का भरोसा दिलाया.

प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, नए एसडीएम की यह पहल विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन