MLC उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे पवन सिंह, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, इलाके में उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saasaaram News: एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह पहली बार रोहतास के भलूनी धाम पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया. इसके बाद नटवार में समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग जुटे. दौरे के दौरान जनसंपर्क और शक्ति प्रदर्शन दोनों देखने को मिला. इस कार्यक्रम को चुनावी माहौल में उनकी सक्रियता और राजनीतिक तैयारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Saasaaram News: (उमेश कुमार) भाजपा समर्थित बिहार विधान परिषद (एमएलसी) उम्मीदवार पवन सिंह रविवार को पहली बार रोहतास पहुंचे. जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ भलूनी धाम मां भगवती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रदेश अध्यक्ष एवं दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे.

विज्ञापन

नटवार में समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

भलूनी धाम में पूजा-अर्चना के बाद पवन सिंह नटवार पहुंचे, जहां टेनुअज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित राय के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया. उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. इस पूरे इलाके में उत्साह और जश्न जैसा माहौल देखने को मिला.

छत से किया अभिवादन, लगे समर्थन के नारे

भीड़ अधिक होने के कारण पवन सिंह आवास की छत पर पहुंचे और वहीं से समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जिस पर समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ तस्वीर लेने की भी होड़ लगी रही.

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे. पवन सिंह के इस दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा.

राजनीतिक एंगल-चुनावी माहौल में बढ़ी सक्रियता

एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद पवन सिंह का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. धार्मिक स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लेने और उसके बाद समर्थकों के बीच सक्रिय उपस्थिति से साफ संकेत मिल रहा है कि वे चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ उतर चुके हैं. उनके इस दौरे को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मी और तेज होने की संभावना है.

Also Read: पूर्व सीएम नीतीश कुमार का कैमूर दौरा आज , भव्य स्वागत की तैयारी, पूरे इलाके में उत्साह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन