पांच दिनों से बंद है शिवसागर आरटीपीएस काउंटर, प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

बंद पड़ा शिवसागर पंचायत सरकार भवन का आरटीपीएस काउंटर | Prabhat Khabar Network

शिवसागर प्रखंड मुख्यालय में आरटीपीएस काउंटर पिछले एक सप्ताह से बंद होने के कारण लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कार्यपालक सहायक के प्रतिनियुक्ति के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. बीडीओ ने सोमवार से वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

शिवसागर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन में पिछले करीब एक सप्ताह से आरटीपीएस काउंटर का कार्य प्रभावित है. इससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को भी कई लोग पंचायत सरकार भवन पहुंचे, लेकिन काउंटर बंद मिलने पर निराश होकर लौट गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरधरिया गांव निवासी राकेश कुमार अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शनिवार को पंचायत सरकार भवन पहुंचे थे. काउंटर बंद मिलने पर वह निराश होकर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से लगातार यहां आ रहे हैं, लेकिन आरटीपीएस काउंटर नहीं खुल रहा है. बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आये थे, लेकिन अब तक आवेदन नहीं हो सका.राकेश की तरह कई अन्य लोग भी जरूरी काम के लिए पंचायत सरकार भवन पहुंच रहे हैं. काउंटर बंद रहने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि आरटीपीएस काउंटर बंद रहने से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सरकारी कार्यों के लिए परेशानी बढ़ गयी है. लोगों ने काउंटर नियमित रूप से खोलने की मांग की है.

बताया जाता है कि पंचायत सरकार भवन में कार्यरत कार्यपालक सहायक को राशन कार्ड से संबंधित कार्य के लिए अनुमंडल कार्यालय में डिप्टेशन पर भेजा गया है. इसके कारण आरटीपीएस काउंटर का काम प्रभावित हुआ है. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन करने पर प्रक्रिया सामान्य रहती है. निर्धारित अवधि के बाद प्रमाणपत्र बनवाने में अतिरिक्त औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ सकती हैं. ऐसे में काउंटर बंद रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी है.

सोमवार से होगी वैकल्पिक व्यवस्था : बीडीओ

बीडीओ मोहित भारद्वाज ने बताया कि राशन कार्ड से संबंधित कार्य के लिए कार्यपालक सहायक को अनुमंडल कार्यालय में डिप्टेशन पर भेजा गया है. लोगों की सुविधा के लिए सोमवार से वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लोग फिलहाल प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन