रोहतास में पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर भड़के सुरक्षा कर्मी, सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो-सदर अस्पताल के सीएस कार्यालय के समक्ष धरना देते निजी सुरक्षा कर्मी | Prabhat Khabar Network

सासाराम में पांच माह के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर निजी सुरक्षा कर्मियों का सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष 11वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है।

विज्ञापन

Rohtas News : पांच माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर बिहार राज्य निजी सुरक्षा कर्मचारी यूनियन की रोहतास इकाई का अनिश्चितकालीन आंदोलन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा. सुरक्षा कर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना देकर बकाया वेतन भुगतान और हटाये गये कर्मियों को न्याय देने की मांग की. धरने की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुनील पांडेय और जिला मंत्री प्रेम शंकर दुबे ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पांच माह का वेतन रोकने का आरोप

यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रथम नियुक्ता और एलिट फाल्कन कंपनी द्वारा सुरक्षा कर्मियों से काम कराने के बाद पांच माह का वेतन लंबित रखा गया है. आरोप है कि बिना बकाया वेतन का भुगतान किये करीब 25 सुरक्षा कर्मियों को काम से हटा दिया गया.

पहचान पत्र और प्रशिक्षण नहीं देने का भी आरोप

यूनियन ने वर्तमान में कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को लेकर भी सवाल उठाये. अध्यक्ष सुनील पांडेय ने आरोप लगाया कि कई सुरक्षा कर्मियों को न तो पहचान पत्र दिया गया है और न ही आवश्यक प्रशिक्षण कराया गया है. इसके बावजूद उनसे सुरक्षा ड्यूटी ली जा रही है.

11 दिनों से धरने पर बैठे कर्मी

यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि निजी सुरक्षा कर्मी पिछले 11 दिनों से धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल सर्जन और कंपनी की मिलीभगत के कारण कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

धरने में वेद प्रकाश चौबे, राजा राम शर्मा, योगेंद्र राम, पिंटू कुमार, भुआल दुबे, धनजी शर्मा, रमेश प्रसाद, सोनी कुमारी, शंभुनाथ पांडेय, गीता देवी, सिम्पल देवी, वीरेंद्र सिंह, राजहंस बिंद समेत अन्य सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन