Raksha Bandhan 2026: सासाराम में बहनों के लिए बिहार सरकार की सौगात, 27-28 अगस्त को महिलाओं की बस यात्रा फ्री
सासाराम में 28 अगस्त को महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा
बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर 27 और 28 अगस्त को महिलाओं और छात्राओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है।
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के लिए बिहार सरकार ने बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार के निर्देश पर 27 और 28 अगस्त को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं एवं छात्राओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जायेगी. निर्धारित रूटों पर संचालित निगम की बसों में सफर करने वाली पात्र महिलाओं और छात्राओं से कोई किराया नहीं लिया जायेगा.
आपके शहर में
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस सेवा
सरकार की इस पहल से रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड समेत राज्यभर की हजारों महिलाओं और छात्राओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है. रक्षाबंधन को लेकर बाजारों के साथ परिवहन व्यवस्था में भी चहल-पहल बढ़ गयी है. बड़ी संख्या में बहनें पर्व पर अपने मायके और भाइयों के घर पहुंचती हैं. ऐसे में मुफ्त बस यात्रा से उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी.
27 और 28 अगस्त को नहीं लगेगा किराया
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासन मुख्यालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. आदेश के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालयों के अधीन प्रतिष्ठानों से संचालित निगम की बसों में 27 और 28 अगस्त को महिलाओं एवं छात्राओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.
निर्धारित रूटों पर लागू रहेगी सुविधा
निगम की बसें राज्य के विभिन्न शहरों और निर्धारित मार्गों पर नियमित रूप से संचालित होती हैं. सरकार के निर्देश के अनुसार इन निर्धारित रूटों पर चलने वाली निगम की बसों में पात्र महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. इससे रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है.
चेनारी से भी बड़ी संख्या में महिलाएं करेंगी सफर
चेनारी प्रखंड क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं रक्षाबंधन पर रोहतास के विभिन्न इलाकों के अलावा सासाराम, भभुआ, कैमूर और अन्य स्थानों पर अपने भाइयों के घर जाने की तैयारी कर रही हैं. ऐसे में सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उनके लिए काफी राहत भरी होगी. खासकर दूर-दराज के गांवों से शहरों की ओर जाने वाली महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिल सकता है.
आर्थिक राहत के साथ सुरक्षित सफर
राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 27 और 28 अगस्त को सरकारी बसों में महिलाओं एवं छात्राओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी. इन दोनों दिनों में यात्रा करने वाली पात्र महिलाओं और छात्राओं से किराया नहीं लिया जायेगा. रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को अपने भाइयों तक आसानी से, सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गयी है.
बहनों का सफर होगा आसान और किफायती
सरकार के इस निर्णय से रक्षाबंधन पर महिलाओं की निजी वाहनों या महंगे परिवहन साधनों पर निर्भरता कम हो सकती है. मुफ्त बस सेवा से बहनों के लिए भाइयों तक पहुंचने का सफर आसान और किफायती होगा. रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की इस पहल से महिलाओं और छात्राओं को आर्थिक रूप से भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को बंधेगी राखी, जानिए राहु काल कब से कब तक रहेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए