ePaper

आर्म्स एक्ट के 11 फरार आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

Updated at : 31 Jan 2026 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के 11 फरार आरोपितों के घर चिपकाया इश्तेहार

SASARAM NEWS.थाना क्षेत्र के लाला अतीमी गांव में नासरीगंज थाना कांड संख्या 453/25 आर्म्स एक्ट के फरार 11 आरोपितों के घर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से फरार आरोपितों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र न्यायालय या थाना में हाजिर हों, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

फोटो-3- फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाते थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारी प्रतिनिधि, नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतीमी गांव में नासरीगंज थाना कांड संख्या 453/25 आर्म्स एक्ट के फरार 11 आरोपितों के घर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने इश्तेहार के माध्यम से फरार आरोपितों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र न्यायालय या थाना में हाजिर हों, अन्यथा उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.जिन आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाया गया है, उनमें अमित कुमार, लल्लू उर्फ अभिमन्यु, इंद्रजीत उर्फ बंटी, प्रेम प्रकाश उर्फ सुपारी, अमन राज उर्फ मुलायम, दामोदर सिंह, सत्यदेव कुमार उर्फ गोलु, मनोज कुमार, राजू सिंह, कामेश्वर सिंह और लालबाबू सिंह शामिल हैं. सभी आरोपित लाला अतीमी गांव के निवासी बताये जाते हैं. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर को लाला अतीमी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें तीसरे पक्ष के 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतक की पत्नी ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इसी घटना से जुड़े आर्म्स एक्ट के मामले में 16 लोगों के खिलाफ अलग से नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी, जिसमें अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. शेष 11 आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहे थे.न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ विधिवत इश्तेहार चिपकाया है और सभी फरार आरोपितों को एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में आत्मसमर्पण नहीं करने पर सभी 11 फरार आरोपितों के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.इस दौरान एसआइ बैजनाथ कुमार, पीएसआइ सागर कुमार, मुंशी कृष्णा यादव, चालक सिपाही कमलेश कुमार, सिपाही रंजय कुमार, डायल 112 की टीम समेत अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन