फजलगंज रेलवे ट्रैक पर मिले बच्चे के शव की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS. शहर के फजलगंज दुर्गा कुंड के समीप रेलवे ट्रैक से बुधवार की देर रात मिले आठ वर्षीय दिव्यांशु के शव के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

एफएसएल टीम व एसडीपीओ ने घटनास्थल और घर के आसपास की जांच

सासाराम ग्रामीण.

शहर के फजलगंज दुर्गा कुंड के समीप रेलवे ट्रैक से बुधवार की देर रात मिले आठ वर्षीय दिव्यांशु के शव के बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. किशोर की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए शुक्रवार की दोपहर एफएसएल टीम, सदर एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार और नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से लेकर मृतक के घर व उसके आसपास के इलाकों की जांच-पड़ताल की. एफएसएल टीम ने जांच के लिए कई बिंदुओं से सैंपल एकत्र किये हैं. हालांकि, पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. वहीं नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले की जांच वरीय अधिकारियों और टेक्निकल टीम द्वारा की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने संदिग्ध संलिप्तता के आधार पर एक युवक को हिरासत में भी लिया है. गौरतलब है कि बुधवार की देर रात करीब 12 बजे फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड के समीप गया-डीडीयू रेलखंड पर एक किशोर का शव बरामद किया गया था. मृतक की पहचान फजलगंज निवासी विकास कुमार के आठ वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई. बताया गया कि दिव्यांशु बुधवार की दोपहर करीब दो बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. आरोप है कि रात में शिकायत दर्ज नहीं की गयी और सुबह आने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया गया. इसी दौरान उसी रात करीब 12 बजे पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन