भाजपा के पन्ना प्रमुख व बूथ कमेटी का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन

भाजपा पार्टी प्रखंड की बैठक एक मैरिज हॉल में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत में ही पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गयी.

विज्ञापन

तिलौथू. भारतीय जनता पार्टी प्रखंड की बैठक एक मैरिज हॉल में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक की शुरुआत में ही पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्वर्गीय रमेश सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गयी. इसके बाद लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के दिशा निर्देश के अनुसार सभी बूथों पर 21 सदस्य कमेटी के साथ-साथ पन्ना प्रमुख व हर बूथ का प्रभारी नियुक्त करना है. कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कार्य दो दिन के अंदर संपन्न करके सूची प्रदेश को जमा करना है. इसको देखते हुए सभी पंचायत प्रभारी नियुक्त कर दी गयी है. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिन्हा, पूर्व महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला से संयोजक महेंद्र ओझा, प्रखंड महामंत्री रितुराज, अभय कुशवाहा, प्रखंड के उपाध्यक्ष सुनील गोस्वामी, सुनील उपाध्याय ,अभय प्रजापति ,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंभू लाल, अति पिछड़ा के अध्यक्ष संजय ठाकुर, प्रखंड के मंत्री विश्वजीत कुमार, अरुण वर्मा, अभिनंदन पासवान, पंचायत अध्यक्ष अभय भगत, राजू चंद्रवंशी, रमाकांत तिवारी, धीरज गुप्ता, अभय भगत, सतीश शर्मा, जनार्दन सिंह, पवन पंडित, अभिषेक तिवारी, रंजीत दुबे, मंटू दुबे, कमलेश कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन