रोहतास: धनाव और अतिमी पंचायत में दूसरी बार लगा सहयोग शिविर, 55 आवेदन मिले; 35 मामलों का मौके पर निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

सहयोग शिविर में उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

नासरीगंज के धनाव और अतिमी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35 मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया गया।

विज्ञापन

Rohtas News : नासरीगंज प्रखंड की धनाव और अतिमी पंचायत के पंचायत सरकार भवन में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय के तहत दूसरी बार सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 19 विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गयीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिये गये. दोनों पंचायतों में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 35 मामलों का निष्पादन किया गया. शेष आवेदनों के जल्द निष्पादन का अधिकारियों ने भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धनाव और अतिमी में अलग-अलग अधिकारियों ने संभाली कमान

धनाव पंचायत में आयोजित शिविर का नेतृत्व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने किया, जबकि अतिमी पंचायत में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) शशि शंकर कुमार ने शिविर की निगरानी की. इस दौरान बीडीओ, सीओ अंचला कुमारी, बीपीआरओ प्रगति सिंह, पीओ संतोष कुमार सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

19 विभागों के स्टॉल पर सुनी गयीं समस्याएं

सहयोग शिविर में करीब 19 विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय प्रोत्साहन राशि, भूमि, बिजली, कृषि, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, जॉब कार्ड और श्रम कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.

दोनों पंचायतों से मिले 55 आवेदन

बीपीआरओ प्रगति सिंह ने बताया कि धनाव पंचायत में आयोजित शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए. वहीं अतिमी पंचायत के शिविर में 30 आवेदन मिले. इस तरह दोनों पंचायतों में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए.

35 मामलों का हुआ निष्पादन

अधिकारियों के अनुसार प्राप्त 55 आवेदनों में से 35 मामलों का निष्पादन कर दिया गया. इनमें डिहरी में 15 और परसिया में 20 मामलों का निष्पादन किया गया. शेष आवेदनों को संबंधित विभागों के पास भेजकर जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों ने स्टॉलों का किया निरीक्षण

डीएसओ शशि शंकर कुमार और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार ने शिविर की व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं की निगरानी की. उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मियों से आवेदन एवं शिकायतों की जानकारी ली. साथ ही लोगों की समस्याओं का नियमानुसार जल्द समाधान करने का निर्देश दिया.

जनप्रतिनिधि और कर्मी रहे मौजूद

शिविर में मुखिया अफसाना खातून, निशु देवी, मुखिया प्रतिनिधि शाहिद हुसैन, बीडीसी अलबेला पासवान, पंचायत सचिव मुकेश कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराना है.

सहयोग शिविर में उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सहयोग शिविर में उपस्थित अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन