रोहतास: पेपर लीक के खिलाफ सड़क पर उतरे समाजसेवी, हाथों में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : हाथ में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन करते मुन्ना महतो. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के सासाराम शहर में पेपर लीक और जनहित के मुद्दों को लेकर समाजसेवी मुन्ना महतो ने हाथों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने छात्रों के बर्बाद हो रहे भविष्य और मानसिक तनाव पर चिंता जताई.

विज्ञापन

Rohtas News : पेपर लीक और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर समाजसेवी ने बुधवार को सासाराम शहर में हाथों में तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया. गीता घाट से शुरू हुई उनकी पदयात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी, जहां उन्होंने लोगों से पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने की अपील की.

विज्ञापन

'पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा बर्बाद'

प्रभात खबर से बातचीत में मुन्ना महतो ने कहा कि छात्र-छात्राएं परीक्षा शुल्क जमा कर दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं और बेहतर परिणाम की उम्मीद के साथ परीक्षा देते हैं. लेकिन जब बाद में प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिलती है तो उनकी मेहनत और भविष्य दोनों प्रभावित होते हैं.

मानसिक तनाव और अभिभावकों की बढ़ती चिंता पर जताई चिंता

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं का असर सिर्फ छात्रों की पढ़ाई तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. वहीं अभिभावकों को भी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील

कुछ छात्र ऐसी परिस्थितियों को सहन नहीं कर पाते, जो बेहद चिंताजनक है. उन्होंने लोगों से घरों से बाहर निकलकर बेईमानी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन