रोहतास: नासरीगंज रेफरल अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण, अवैध क्लिनिक और जांच केंद्रों पर नकेल कसने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के नासरीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसडीएम दिलीप कुमार ने अचानक पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने मरीजों से सीधे बात की और व्यवस्थाओं की पोल खोली. अवैध क्लिनिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Rohtas News: जिले के नासरीगंज नगर पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सह रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) दिलीप कुमार ने औचक निरीक्षण किया. अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों और स्थानीय स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर चिकित्सीय सुविधाओं, डॉक्टरों की कार्यप्रणाली और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया.

विज्ञापन
पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network

ओपीडी और प्रसव कक्ष की गहन जांच

निरीक्षण के क्रम में एसडीएम ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर तथा डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर की जांच की. उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर के अनुसार डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की भौतिक उपस्थिति का मिलान किया. इसके अलावा अस्पताल परिसर में बन रहे नए 30 बेड वाले दो मंजिला भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का भी जायजा लिया. उन्होंने निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network

मरीजों से सीधे मिलकर जाना हाल

एसडीएम दिलीप कुमार ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों और ओपीडी में पहुंचे परिजनों से सीधे बातचीत की. उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाइयां मुफ्त मिल रही हैं या बाहर से लानी पड़ रही हैं. डॉक्टरों के व्यवहार और जांच की सुविधाओं को लेकर भी फीडबैक लिया गया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और अस्पताल परिसर को हर समय स्वच्छ रखा जाए.

पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
पीएचसी सह रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network

अवैध क्लिनिकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

क्षेत्र में चल रहे फर्जी जांच केंद्रों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. एनके आर्या को निर्देश जारी किए. एसडीएम दिलीप कुमार ने कड़े शब्दों में कहा, "स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा दिलाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. एमओआईसी नियमित रूप से निजी क्लिनिकों, पैथोलॉजी केंद्रों और दवा दुकानों की जांच करें. बिना निबंधन चल रहे सभी अवैध क्लिनिकों पर अविलंब कानूनी कार्रवाई की जाए." इस मौके पर स्वच्छता प्रभारी सोनी राज, नगर कर्मी रामबाबू और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सफदर हुसैन समेत कई कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- रोहतास: कुम्हऊ ओवरब्रिज के पास दंपती से पर्स झपटकर भागे थे बाइक सवार, 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन