ePaper

फुटबॉल मैच में पटना ने नेपाल को 3-1 से हराया

Updated at : 30 Jan 2026 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
फुटबॉल मैच में पटना ने नेपाल को 3-1 से हराया

SASARAM NEWS.गिरिश नारायण मिश्र महाविद्यालय, परसथुआं के खेल मैदान में शुक्रवार को एजी पटना बिहार और नेपाल के बीच फुटबॉल मैच खेला गया. इसमें पटना टीम ने नेपाल को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की.

विज्ञापन

कोचस.

गिरिश नारायण मिश्र महाविद्यालय, परसथुआं के खेल मैदान में शुक्रवार को एजी पटना बिहार और नेपाल के बीच फुटबॉल मैच खेला गया. इसमें पटना टीम ने नेपाल को 3-1 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की.जानकारी के अनुसार, मैच का आयोजन समाजसेवी व वार्ड सदस्य सलथुआं भाई मेराज की ओर से किया गया. नेपाल की टीम कप्तान मनोज राणा नगर के नेतृत्व में कत्थे रंग की जर्सी में उतरी, जबकि पटना टीम कप्तान आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में केसरिया रंग की जर्सी में मैदान पर उतरी. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.40-40 मिनट के इस मुकाबले में पटना टीम का दबदबा बना रहा. पहले हाफ के 35वें मिनट में पटना ने पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त बनायी. दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में पटना के खिलाड़ी चंदन कुमार ने दूसरा गोल किया. इसके दस मिनट बाद नेपाल की ओर से एक गोल हुआ. मैच के 38वें मिनट में पटना ने तीसरा गोल कर जीत सुनिश्चित कर ली. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव मंजीव मिश्रा ने किया. उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए. खेल से टीम में एकता आती है और यही भावना समाज में भी एकता को मजबूत करती है. मैच के दौरान रेफरी के रूप में रूप मिश्र ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता जयशंकर प्रसाद, कन्हैया राय, पूर्व पार्षद धनजी शर्मा, पूर्व मुखिया हासिम शेख, संतोष श्रीवास्तव, सूरज यादव, सुभाष दाढ़ी, गीतकार नीतीश लखिया, रामेश्वर सेठ सहित आयोजक मंडल के सदस्य और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Vikash Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन