रोहतास: गुप्ता धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, खराब मौसम ने रोकी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा; श्रद्धालुओं में मायूसी

Updated:
विज्ञापन

. | Prabhat Khabar Network

सावन की अंतिम सोमवारी पर गुप्ता धाम में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम रद्द हो गया, जिससे श्रद्धालुओं में मायूसी रही।

विज्ञापन

Rohtas News : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर ऐतिहासिक गुप्ता धाम में बाबा गुप्तेश्वरनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही गुप्ता धाम की ओर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. गुफा में बाबा गुप्तेश्वरनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. हालांकि, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की प्रस्तावित योजना खराब मौसम के कारण पूरी नहीं हो सकी. इससे श्रद्धालुओं में मायूसी देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

खराब मौसम बना बाधा, रास्ते से लौटा हेलीकॉप्टर

अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की उड़ान में परेशानी हुई. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा. मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण गुप्ता धाम में पुष्पवर्षा कराना संभव नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है.

सुबह आठ बजे से लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

अंतिम सोमवारी को सुबह से ही गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी. रोहतास के अलावा कैमूर, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद सहित आसपास के कई जिलों से शिवभक्त पहुंचे. कई श्रद्धालु कांवर लेकर पैदल गुप्ता धाम पहुंचे. बोल-बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा.

बाबा गुप्तेश्वरनाथ के जलाभिषेक को लगी कतार

गुप्ता धाम की गुफा में स्थित बाबा गुप्तेश्वरनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गयी थीं. अधिकारी लगातार भीड़ और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखते रहे.

पुष्पवर्षा की उम्मीद में आसमान निहारते रहे श्रद्धालु

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की योजना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह था. कई शिवभक्त निर्धारित समय तक आसमान की ओर नजर लगाये रहे. श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि बाबा गुप्तेश्वरनाथ के दरबार में हेलीकॉप्टर से फूल बरसाये जाएंगे. लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम रद्द होने से उनका उत्साह मायूसी में बदल गया.

आधा दर्जन से अधिक वरीय अधिकारी रहे तैनात

पुष्पवर्षा को लेकर संभावित क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गयी थी. आधा दर्जन से अधिक वरीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी करते रहे. पुलिस बल की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था संभालने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जवानों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया था.

पुष्पवर्षा नहीं हुई, लेकिन जलाभिषेक जारी रहा

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा नहीं होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आयी. अंतिम सोमवारी पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने बाबा गुप्तेश्वरनाथ के दर्शन किये और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. हालांकि, प्रस्तावित पुष्पवर्षा नहीं होने का मलाल श्रद्धालुओं के बीच दिनभर बना रहा.

. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network
. | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन