सासाराम : चेनारी में शराब पीने से मना करने पर युवक पर लाठी से हमला, सिर में लगी गंभीर चोट
सीएचसी में घायल संदीप कुमार
चेनारी के उगहनी गांव में मड़ई में शराब पीने से मना करने पर युवक को लाठी से पीटकर घायल किया गया। पीड़ित ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग की है।
चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव में आपसी विवाद के दौरान मारपीट में एक युवक घायल हो गया. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में कराया गया. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.
आपके शहर में
शराब पीने से मना करने पर विवाद का आरोप
घायल उगहनी गांव निवासी श्री पासवान के 22 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि गांव के ही कोमल पासवान उसके मड़ई में शराब पीने के लिए जा रहे थे. संदीप के अनुसार, उसने उन्हें मड़ई में शराब पीने से मना किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.
लाठी से सिर पर हमला करने का आरोप
संदीप कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान कोमल पासवान ने लाठी से उसके सिर पर हमला कर दिया. लाठी लगने से उसके सिर में गंभीर चोट आयी. इसके बाद घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में कराया गया.
गांव में महुआ शराब की बिक्री का आरोप
घायल संदीप कुमार ने उगहनी गांव में देशी महुआ निर्मित शराब की बिक्री होने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि गांव में शराब की बिक्री के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है. उसने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है.
थानाध्यक्ष ने कहा, आवेदन मिलने पर होगी जांच
घटना को लेकर चेनारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि मारपीट का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है. उन्होंने कहा कि यदि घायल युवक की ओर से थाने में आवेदन दिया जाता है, तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी
अवैध शराब की बिक्री के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. अवैध शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.
पुलिस ने लोगों से की सूचना देने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें. पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी.
बक्सर: तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा CRPF जवान अयूब अंसारी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए