रोहतास: चेनारी में बिजली की आंख-मिचौनी से बढ़ी परेशानी, उमस भरी गर्मी में रात तक कटौती से बेहाल रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

बिजली (पावर हाउस) चेनारी

चेनारी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की लगातार कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दिन-रात बिजली के आने-जाने से घरेलू कामकाज से लेकर छोटे कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं.

विज्ञापन

Rohtas Power Cut: उमस भरी गर्मी के बीच चेनारी नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शुक्रवार को दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. वहीं, रात करीब 11 बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी से लोग परेशान रहे. बिजली कटने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गए, जिससे उमस और गर्मी का असर और बढ़ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिनभर बिजली आती-जाती रही, रात में भी नहीं मिली राहत

शुक्रवार को चिलचिलाती धूप और उमस के बीच बिजली की बार-बार कटौती से लोगों को काफी परेशानी हुई. दिन में बिजली गुल होने के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद रहे. शाम ढलने के बाद लोगों को बिजली आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद थी, लेकिन रात में भी बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.

बिजली की अनियमित आपूर्ति का सबसे अधिक असर बच्चों और महिलाओं पर पड़ा. कई परिवारों में बच्चे गर्मी और उमस के कारण बार-बार जागते रहे. महिलाओं ने बताया कि रात में बिजली कटने पर बच्चों को हाथ से पंखा झलना पड़ा.

घरेलू कामकाज से लेकर कारोबार तक प्रभावित

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है. बिजली पर निर्भर छोटे दुकानदारों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी कामकाज प्रभावित हो रहा है. उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी और उमस के इस मौसम में नियमित बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है.

नगर पंचायत चेनारी और ग्रामीण अजय कुमार शर्मा, उपेंद्र गुप्ता, विक्की गुप्ता, पंकज शर्मा तथा पेवंदी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी धर्मेंद्र बैठा उर्फ धर्मेंद्र रजक समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

लोड बढ़ने और तकनीकी खराबी से प्रभावित होती है आपूर्ति

कनीय अभियंता राजकुमार ने बताया कि गर्मी के दौरान बिजली की मांग बढ़ने से कई बार लोड बढ़ जाता है. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर तकनीकी खराबी आने के कारण भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है. विभागीय कर्मियों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.

उन्होंने बताया कि खराबी की सूचना मिलने पर उसे जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

फोटो:-बिजली (पावर हाउस)चेनारी | Prabhat Khabar Network

उपभोक्ताओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग की

लगातार बिजली की आंख-मिचौनी से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने से परेशानी कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में विभाग को स्थानीय स्तर पर आने वाली तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए.

रोहतास की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन