रोहतास: चेहल्लुम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाहों से दूर रहने की अपील

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते एसडीएम बिक्रमगंज | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगामी चेहल्लुम पर्व 2026 की तैयारियों को लेकर रोहतास में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Rohtas News: आगामी चेहल्लुम पर्व-2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बिक्रमगंज थाना परिसर में अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.

विज्ञापन

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), नगर परिषद व पंचायतों के कार्यपालक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य, मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष व सचिव, गणमान्य नागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी सहित प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस बल

एसडीएम दिलीप कुमार ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का मुस्तैदी से निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने आम नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की.

उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन