Bihar News: रोहतास में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का बड़ा एक्शन, सासाराम अंचलाधिकारी समेत 3 अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन
raid

Bihar News : रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचलाधिकारी आकाश कुमार रौनियार और उनके निजी पीए सोनू कुमार को तीन लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. इससे पहले टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय के एक लिपिक को भी 20 हजार रुपए घूस लेते हुए सड़क से गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन

Bihar News (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और पुनीत कुमार पांडेय): रोहतास में आज निगरानी विभाग, पटना की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. विभाग ने सासाराम सदर के अंचल अधिकारी (सीओ) आकाश कुमार रौनियार और उनके निजी पीए सोनू कुमार को 3 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी की टीम ने महज चार घंटे के भीतर जिला मुख्यालय में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है.

निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई सिविल सर्जन कार्यालय के सामने सड़क पर की गई. टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक सतीश कुमार को 20 हजार रुपए घूस लेते हुए दबोचा. लिपिक ने संझौली पीएचसी के लेखा प्रबंधक से तबादला कराने के नाम पर 25 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से आज 20 हजार रुपए लेते हुए उसे गिरफ्तार किया गया.

जमीन परिमार्जन के लिए 6 लाख में हुई थी डील

इस पहली कार्रवाई के ठीक तीन घंटे बाद दोपहर करीब 2:30 बजे निगरानी की टीम ने दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. सासाराम सदर अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार ने एक जमीन का परिमार्जन (म्यूटेशन) करने के एवज में अशोक कुमार नामक व्यक्ति से 8 लाख रुपए की मांग की थी. बाद में यह पूरा सौदा 6 लाख रुपए में तय हुआ था.

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरा जाल बिछाया. डील के मुताबिक रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 3 लाख रुपए दिए जाने थे. निगरानी टीम को जानकारी मिली थी कि यह राशि राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार के माध्यम से ली जानी है.

राजस्व कर्मचारी के जरिए निजी पीए तक पहुंची रकम

निगरानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार के हाथों निजी पीए सोनू कुमार को 3 लाख रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम सोनू कुमार को साथ लेकर मोरसराय मुहल्ला स्थित अंचल अधिकारी के किराये के मकान पर पहुंची.

सोनू कुमार रिश्वत की यह राशि लेकर सीधे अंचल अधिकारी आकाश कुमार रौनियार के पास पहुंचा था. निगरानी विभाग की टीम ने जब सीओ के निजी आवास की तलाशी ली, तो वहां से 3 लाख रुपए की वह रकम बरामद कर ली गई. इसके बाद टीम ने सीओ आकाश कुमार रौनियार और उनके करीबी पीए सोनू कुमार दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे अंचल कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. निगरानी की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : सासाराम सिविल सर्जन ऑफिस में निगरानी का छापा, 20 हजार घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन