मुख्य पार्षद ने इओ पर बैठक टालने का लगाया आरोप
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन
SASARAM NEWS.रोहतास नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने कार्यपालक पदाधिकारी पर जानबूझकर बैठक टालने और विकास कार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
विकास कार्यों में उदासीनता का आरोप, उच्चाधिकारियों को भेजा पत्र
अकबरपुर.
रोहतास नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा ने कार्यपालक पदाधिकारी पर जानबूझकर बैठक टालने और विकास कार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है. मुख्य पार्षद ने अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार को लिखित आवेदन देकर कहा है कि साधारण बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठक लगातार नहीं बुलायी जा रही है, जिससे जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 19 फरवरी 2026 को लिखित अनुरोध देने के बावजूद बैठक आयोजित नहीं की गयी और कार्यालय स्तर पर पत्र लेने में भी टालमटोल की गयी. इसे उन्होंने जनहित के मुद्दों की अनदेखी बताया है. श्रीमती आरा ने कहा कि नगर पंचायत के गठन के बाद मात्र चार वर्षों में सात से अधिक कार्यपालक पदाधिकारियों का तबादला होना विकास कार्यों में सबसे बड़ी बाधा रहा है. अधिकांश पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में रहे और उनका रवैया उदासीन रहा, जिसके कारण अब तक नाली, गली, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं. साथ ही बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, सब्जी मंडी एवं लाइब्रेरी की व्यवस्था भी नहीं हो पाई है.मुख्य पार्षद ने इस मामले में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है. वहीं, इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन दो बार रिंग होने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं की गयी, जिससे उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन