जॉब कैंप में 15 आवेदक चयनित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SASARAM NEWS. अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में शनिवार को जॉब कैंप लगाया गया. कैंप में प्राइवेट क्षेत्र की कंपनी टाटा एआइए लाइफ इंश्योरेंस ने फाइनेंस के क्षेत्र में सासाराम, औरंगाबाद व कुदरा के लिए सेल्स ऑफिसर (एडवाइजर) के लिए 20 रिक्तियां दी थीं.

विज्ञापन

डालमियानगर. अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर में शनिवार को जॉब कैंप लगाया गया. कैंप में प्राइवेट क्षेत्र की कंपनी टाटा एआइए लाइफ इंश्योरेंस ने फाइनेंस के क्षेत्र में सासाराम, औरंगाबाद व कुदरा के लिए सेल्स ऑफिसर (एडवाइजर) के लिए 20 रिक्तियां दी थीं. जॉब कैंप में उपस्थित 58 आवेदकों में से 41 ने अपना बायोडाटा जमा किया. वहीं कंपनी से आये पदाधिकारियों ने साक्षात्कार के बाद 15 आवेदकों का चयन किया. जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चयनित आवेदकों को 10 कार्य दिवस के अंदर कंपनी द्वारा कार्य स्थल पर योगदान के लिए बुलाया जायेगा. कैंप के सफल संचालन में नियोजक मनोज कुमार, यंग प्रोफेशनल विकास कुमार वर्मा, प्रभात रंजन, बिपिन कुमार व अन्य कर्मियों का सहयोग था.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन