स्नातक में नामांकन के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट तैयार कर रहा है विश्वविद्यालय

Updated:
विज्ञापन
स्नातक में नामांकन के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट तैयार कर रहा है विश्वविद्यालय

नोट-फोटो- जेपीयू का प्रशासनिक भवन | Prabhat Khabar Network

जयप्रकाश विश्वविद्यालय स्नातक सत्र 2026-30 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। नामांकन और कक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छपरा. स्नातक सत्र 2026-30 के अंतर्गत जारी की गयी पहली मेधासूची पर नामांकन की प्रक्रिया क्लोज कर दी गयी है. अब विश्वविद्यालय दूसरी मेधा सूची जारी करने की तैयारी में जुट गया है. छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ राणा विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम तक प्रमंडल के सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया चली. पहली लिस्ट में 17800 छात्र छात्राओं का नामांकन हुआ है. इनमें से 50 फीसदी छात्र-छात्राओं ने कला संकाय में, 30 फीसदी छात्रों ने विज्ञान तथा 20 फीसदी छात्र-छात्राओं ने वाणिज्य संकाय में अपना दाखिला कराया है. सभी कॉलेजों से पहली लिस्ट पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बची हुई सीटों की जानकारी भी मांग ली गयी है. जिसके आधार पर दूसरी लिस्ट तैयार की जा रही है. दूसरी लिस्ट छात्रों द्वारा चुने गये कॉलेज के विकल्प, आरक्षण रोस्टर, मेधा अंक आदि के आधार पर तैयार की जा रही है. 15 जुलाई तक दूसरी मेधा सूची जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. नामांकित छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक के नये सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन भी जारी किये गये हैं. नियमित उपस्थिति को लेकर भी इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन काफी सजग है. गाइडलाइन के अनुसार नामांकित छात्र-छात्राएं कॉलेज में बिना सूचना 15 दिन अनुपस्थित रहते हैं तो उनके नामांकन को रद्द करने पर विचार किया जा सकता है. यदि वह बाद में किसी उचित कारण का हवाला देते हैं या अभिभावकों के साथ आकर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराते हैं. तभी उनके क्लास को शुरू कराने पर विचार किया जायेगा. वहीं कॉलेजों में दो दिन से अधिक अनुपस्थित रहने के बाद क्लास करने आने वाले छात्रों को अभिभावक से लिखित आवेदन लेकर आना होगा. विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को कॉलेज स्तर पर छात्र अभिभावक व शिक्षकों के बीच एक संगोष्ठी कराने का भी निर्देश दिया है. कक्षाओं में दी जा रही है सिलेबस की जानकारी जिन छात्र-छात्राओं का पहली लिस्ट के अंतर्गत दाखिला हुआ है. उनकी कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं. स्नातक में सीबीसीएस सिलेबस लागू किया गया है. च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के आधार पर इस सिलेबस में स्नातक के अंतर्गत आठ सेमेस्टर बनाये गये हैं. कोर कोर्स के अलावे एडिशनल विषय भी शामिल है. इस समय फर्स्ट सेमेस्टर की कक्षाएं चल रही हैं. नव नामांकित छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन सिलेबस से अवगत कराया जा रहा है. इसके लिए क्लास पूरा होने के बाद अलग से एक सेशन निर्धारित कर जानकारी दी जा रही है. हालांकि अभी वर्ग संचालन प्रारंभ हुए महज एक सप्ताह ही हुए हैं. ऐसे में अधिकतर कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम है. सभी चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत ही विधिवत रूप से कक्षाएं भी संचालित होंगी और उपस्थित भी बढ़ेगी.

विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन