जेपी विश्वविद्यालय ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, अब 23 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन

JP University

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. छात्र अब 23 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 24 जुलाई को जारी किए जाएंगे.

विज्ञापन

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले यह तिथि 20 जुलाई निर्धारित थी, जिसे छात्र हित को देखते हुए अब 23 जुलाई तक विस्तारित कर दिया गया है. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा ने अधिसूचना जारी की है.

विज्ञापन

21 से 23 जुलाई तक कॉलेज में जमा होंगे फॉर्म

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अब तक परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं, वे 21 से 23 जुलाई के बीच अपना परीक्षा फॉर्म और संबंधित दस्तावेज अपने-अपने महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं. इससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा.

24 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड

विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 जुलाई को जारी किया जाएगा. वहीं स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू होगी. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम पहले ही विश्वविद्यालय की ओर से जारी किया जा चुका है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन