अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

निर्माणाधीन फोरलेन पर परमानंदपुर चैता बाबा चौक के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया.

विज्ञापन

निर्माणाधीन फोरलेन पर परमानंदपुर चैता बाबा चौक के समीप मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गयी. इस हादसे में मामा-भगीना समेत एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क हादसे के बाद थोड़ी ही देर में बाइक सवार सैदपुर के कामता राय के पुत्र संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार संतोष मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने एक दोस्त के साथ मामा के घर गुलरिया घाट गया था. इसी बीच घर लौटने के दौरान परमानंदपुर चैता बाबा चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में संतोष का दोस्त राजन तथा उसका मामा भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल मामा बेहद गंभीर स्थिति में पटना के पीएमसीएच में भर्ती है. वहीं राजन का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतक संतोष का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके से ट्रक को जब्त कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन