प्रकृति के संतुलन में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ तोषी

Updated:
विज्ञापन

नोट, फोटो नंबर 07 सीएचपी है, कैप्शन होगा- कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network

राम जयपाल महाविद्यालय में वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण किया गया। डॉ तोषी ने प्रकृति के संतुलन में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छपरा. राम जयपाल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ कृष्ण कुमार बैठा ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक एवं इकाई दो के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम में इकाई एक के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं तथा वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है.

वहीं इकाई दो की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ तोषी ने वृक्षों एवं वनस्पतियों के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने में वृक्षों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने मुख्य रूप से यह कहा की प्राणा:वै वनस्पति: वनस्पति हमारे प्राण हैं.

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से लगाये गये पौधों की सहोदर सम नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से रीता कुमारी, रागिनी कुमारी, ऋतिक राज, ऋतु कुमारी, श्वेता कुमारी, अंश राज, उज्ज्वल कुमार, मोनू कुमार, धीरज कुमार, सूरज यादव एवं मंजीत कुमार ने सक्रिय भूमिका निभायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन