भगवान बाजार भरत मिलाप चौक पर खुला नाला दे रहा हादसे को आमंत्रण

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

शहर के भगवान बाजार भरत मिलाप चौक पर नालों का स्लैब विगत सात आठ महीने से खुला हुआ है.

विज्ञापन

छपरा. शहर के भगवान बाजार भरत मिलाप चौक पर नालों का स्लैब विगत सात आठ महीने से खुला हुआ है. यह मुख्य सड़क होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही होती है. इस रूट में जब से वनवे लग गया है. तब से भरत मिलाप चौक होकर ही अधिकतर गाड़ियां भगवान बाजार रूट की तरफ शिव बाजार होते हुए जाती हैं. ऐसे में चौराहे पर ही इतना बड़ा नाला खुला होने के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. रविवार को भी यहां एक बाइक चालक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया. जिससे उसे हल्की चोट आयी. जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. लोगों का कहना है कि आये दिन यहां छोटी बड़ी दुर्घटना हो रही है. जब मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बनती है. तब लोग नाले के किनारे से ही बाइक निकालने की कोशिश करते हैं. जिस दौरान दुर्घटना हो जाती है. कई बार इ रिक्शा चालक भी इसमें गिरकर दुर्घटना का शिकार हुए हैं. मुख्य सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा होने के बावजूद भी इस पर स्लैब नहीं लगाया जा रहा है. आसपास के दुकानदारों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इससे अवगत कराया है. लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. हाल ही में हुई नगर निगम की बैठक में भी शहर में जितने भी खुले नाले हैं. उन पर स्लैब लगाने का निर्देश दिया गया था. कुछ जगहों पर नाले पर स्लैब लगाये गये हैं. लेकिन अधिकतर जगहों पर अभी भी नाले स्लैब विहीन हैं. खासकर जिन जगहों पर टर्निंग है. वहां नालों पर स्लैब लगाना काफी जरूरी हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन