बिहार में शिक्षक के सिर में गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने खिड़की से दिया घटना को अंजाम

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Dec 2024 2:40 PM

विज्ञापन

Bihar Crime (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: बिहार के छपरा में गुरुवार की देर रात एक शिक्षक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बता दें कि घर में सोए अवस्था में अपराधियों ने खिड़की से घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के छपरा में गुरुवार की देर रात एक शिक्षक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बता दें कि अपराधियों ने उनके घर में घुसकर सोए अवस्था में उन्हें गोली मारी है. मृतक निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ-साथ भोजपुरी गायक भी थे. मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी वकील यादव के बेटे सुजीत यादव के रूप में की गई है.

जानकारी के अनुसार, हत्या के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. बताया जा रहा है कि उनके सिर में गोली मारी गई है. घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. फ़िलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

खिड़की खोलकर अपराधियों ने सिर में मारी गोली

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक स्थानीय प्राइवेट स्कूल के साथ बच्चों को होम ट्यूशन और कोचिंग में पढ़ाता था. साथ ही भोजपुरी सिंगर भी था. गुरुवार की देर रात खिड़की खोलकर अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी. हालांकि मृतक के बगल में कुछ दूरी पर परिवार के अन्य सदस्य भी सोए हुए थे. लेकिन मामले की जानकारी तब हुई जब सुबह में छात्र पढ़ने के लिए आये. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर टेक्निकल माध्यम से भी जांच शुरू कर दिया है. घटनास्थल पर स्थानीय डोरीगंज थाना सहित एसडीपीओ सदर और एफएसएल की टीम पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read:  फांसी के फंदे से लटका मिला कांस्टेबल की पत्नी का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

पुलिस ने क्या कहा?

परिजनों ने बताया कि मृतक घर के लोगों के साथ रात में खाना खाकर सो गया. सुबह जब देखा गया तो वह लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था. उसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया. डोरीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि निजी विद्यालय के शिक्षक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर किया है. फ़िलहाल सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन