सारण में शिक्षक दिवस पर 30 से अधिक शिक्षक होंगे सम्मानित, संकुल स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों की होगी सराहना

Updated:
विज्ञापन

तरैया कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे शिक्षक | Prabhat Khabar Network

तरैया प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल स्तरीय 31 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेगा। कार्यक्रम कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित होगा।

विज्ञापन

Saran News : शिक्षक दिवस के अवसर पर तरैया प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं संघ के सहयोग से संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों से चयनित शिक्षकों को उनके बेहतर कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विभिन्न सीआरसी से शिक्षकों का हुआ चयन

सीआरसी तरैया से आदर्श मध्य विद्यालय के बबन सहनी और कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका अनिता कुमारी को सम्मानित किया जाएगा. सीआरसी भागवतपुर से रौशन कुमार और राजीव कुमार, सीआरसी पोखरेड़ा से रूखसाना खातून और रविन्द्र कुमार सिंह को सम्मान मिलेगा.

इसी तरह सीआरसी चैनपुर से मणिकांत कुमार आर्य और हरेन्द्र कुमार नट, सीआरसी पचौड़र से अर्चना सिंह और बिंदु कुमारी, सीआरसी चंचलिया से विकास कुमार और अनिता कुमारी, सीआरसी माधोपुर से मरगिस और शत्रुघ्न प्रसाद का चयन किया गया है.

इन संकुलों के शिक्षक भी होंगे सम्मानित

सीआरसी डुमरी से अरुण कुमार चौबे और चंदन कुमार, सीआरसी नारायणपुर से पंकज कुमार मांझी और कुमारी आभा, सीआरसी सरेया रत्नाकर से अर्चना कुमारी और अरविन्द कुमार को सम्मानित किया जाएगा.

सीआरसी डेवढ़ी से धर्मेन्द्र कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिन्हा, सीआरसी भटगाई से तौकीर आलम और रमेश कुमार सिंह तथा सीआरसी पचभिण्डा से शंकर कुमार सिंह और योगेंद्र कुमार को भी सम्मान मिलेगा.

पांच शिक्षकों को मिलेगा विशिष्ट पुरस्कार

सामान्य सम्मान के अलावा पांच शिक्षकों को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनमें धीरज कुमार, पवन प्रताप सिंह, टिंकू कुमारी, अविनाश कुमार पाठक और सत्य प्रकाश राम शामिल हैं.

दोपहर एक बजे सम्मान स्थल पर पहुंचने का निर्देश

शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सभी चयनित शिक्षक शिक्षक दिवस के कार्यक्रम और अपने विद्यालय के दायित्वों का पालन करने के बाद दोपहर एक बजे कन्या मध्य विद्यालय तरैया स्थित सम्मान स्थल पर उपस्थित होंगे. समारोह में चयनित शिक्षकों को सम्मानित कर उनके शैक्षणिक योगदान की सराहना की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन