सारण: राजकीय डिग्री कॉलेज में लगा विद्यार्थी सहयोग शिविर, छात्र-छात्राओं ने बतायीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित छात्र. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारण के राजकीय डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों ने अपनी समस्याएं रखीं. प्राचार्य ने एक माह के भीतर समाधान का भरोसा दिया. कॉलेज में अब सभी विषयों के प्रोफेसर उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

Saran News : पानापुर प्रखंड के बकवा स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल की अध्यक्षता में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा.

विज्ञापन

लिखित शिकायत देने की विद्यार्थियों से अपील

नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी सहयोग शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं और शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज कराने की अपील की, ताकि उनका जल्द समाधान कराया जा सके.

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रौशनी कुमारी, खुशी कुमारी, अंशु कुमारी, अनामिका कुमारी और गुनगुन कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने यातायात, पेयजल और शौचालय से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया.

एक माह में समस्याओं के समाधान की योजना

प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश पाल ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी उद्देश्य से विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को सुना जा रहा है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से बतायी गयी समस्याओं के समाधान के लिए एक माह के अंदर कार्रवाई करने की योजना है.

सभी विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर पदस्थापित

प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में सभी विषयों के योग्य असिस्टेंट प्रोफेसर पदस्थापित हो चुके हैं. ऐसे में विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

शिविर में शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गीता कुमारी, समीक्षा, सलोनी अक्षिता, अदिति राज, कुमारी कल्पना, राजन कुमार तिवारी, प्रिंस राज, रश्मि कुमारी, मुकुन्द कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

शिविर में उपस्थित छात्र. | Prabhat Khabar Network
शिविर में उपस्थित छात्र. | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन