Saran News : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तबीयत खराब होने से छात्रा की मौत

Updated:
विज्ञापन

बकवा गांव में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वर्ग सात में नामांकित एक छात्रा की मंगलवार की सुबह मौत हो गयी. मृत छात्रा अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव निवासी अशोक राम की 14 वर्षीया पुत्री रूपा कुमारी बतायी जाती है.

विज्ञापन

पानापुर. थाना क्षेत्र के बकवा गांव में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के वर्ग सात में नामांकित एक छात्रा की मंगलवार की सुबह मौत हो गयी. मृत छात्रा अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही गांव निवासी अशोक राम की 14 वर्षीया पुत्री रूपा कुमारी बतायी जाती है. विद्यालय की वार्डेन रेखा कुमारी ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे चेतना सत्र के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसे उल्टी होने लगी एवं नाक से खून बहने लगा जिसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी पानापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन सीएचसी पहुंचे एवं दहाड़ मारकर रोने लगे. वहीं, छात्रा की मौत की खबर मिलते ही सीएचसी पर शिक्षकों की भीड़ उमड़ पड़ी. बाद में स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया. आशंका है कि ठंड लगने से छात्रा की मौत हुई है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन