सदर अस्पताल की गुणवत्ता जांचने पहुंची राज्यस्तरीय टीम, 10-15 दिनों में जारी होगा स्कोर

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने विस्तृत निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की.

विज्ञापन

छपरा. सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने विस्तृत निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की. टीम में डॉ विकास पांडेय और डॉ अभिमन्यु इन्क्वाश शामिल थे, जिन्होंने लगातार तीन दिनों तक अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन जायजा लिया. इस दौरान मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों की स्थिति, लैब सेवाओं, इमरजेंसी व्यवस्था तथा स्टाफ की कार्यशैली की बारीकी से जांच की गयी. जांच के दौरान टीम ने अस्पताल प्रशासन से आवश्यक अभिलेख, रिपोर्ट और रजिस्टरों की भी जांच की तथा कई विभागों में सीधे मरीजों और परिजनों से बातचीत कर फीडबैक लिया. टीम ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसूति वार्ड, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी, दवा भंडार और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का अलग-अलग मूल्यांकन किया. अस्पताल प्रबंधन को बताया गया कि निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी और 10 से 15 दिनों के भीतर जांच स्कोर भेजा जायेगा. इसी स्कोर के आधार पर भविष्य की रणनीति और सुधारात्मक कदम तय किये जायेंगे. टीम द्वारा दिये गये सुझावों को भी गंभीरता से लागू किया जायेगा, जिससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. विदित हो की टीम सोमवार को जांच के लिए पहुंची थी. आखिरी में सभी विभागों के इंचार्ज के साथ तस्वीर साझा की गयी. इस दौरान अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद, वरीय लेखापाल बंटी रजक, महिला चिकित्सक डॉक्टर सीमा सिंह, प्रतिभा यादव, रणधीर कुमार, रौशन कुमार, सरिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सहारिका, मोनिका कुमारी, प्रीति कुमारी मौजूद रही.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन