सारण SSP ने मशरक थाने का किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
थाने का निरीक्षण करते एसएसपी | Prabhat Khabar Network
सारण SSP रौशन कुमार ने मशरक और अंचल थाना का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की.
Saran News : सारण एसएसपी रौशन कुमार ने गुरुवार को मशरक थाना एवं अंचल थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर मशरक डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, अंचल थाना के पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रदेव महतो और थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
थाना परिसर और अभिलेखों का लिया जायजा
औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर और बैरक की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार और सीसीटीवी व्यवस्था का निरीक्षण किया. इसके अलावा आगंतुक पंजी, सरकारी संपत्तियों के रख-रखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गयी.
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
एसएसपी ने विधि-व्यवस्था की स्थिति और लंबित कांडों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. नियमित वाहन जांच और प्रभावी रात्रि गश्ती पर भी विशेष जोर दिया गया.
संवेदनशील स्थलों पर बढ़ायी जाये निगरानी
एसएसपी ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस कार्रवाई में पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहनी चाहिए. पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने के लिए भी निर्देशित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए