छपरा: रोमांचक मुकाबले में सहवाग क्रिकेट क्लब ने त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया
विजेता टीम | Prabhat Khabar Network
सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग में सहवाग क्रिकेट क्लब ने त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी. जानें मैच का हाल और अगले मुकाबले के बारे में.
Saran Cricket League: राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के आठवें मुकाबले में सहवाग क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए त्रिपाठी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ सहवाग क्रिकेट क्लब ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की टीम 23.5 ओवर में 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से निखिल तिवारी ने सर्वाधिक 40 रन बनाये. सचिन ने 14, प्रिंस और अभिषेक ने 13-13, जबकि रामानुज ने 12 रनों का योगदान दिया.
रोहित ने झटके चार विकेट, 132 रन पर सिमटी त्रिपाठी की टीम
सहवाग क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. एमडी राजा ने तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया. वहीं नीतीश को दो और तौकीर को एक विकेट मिला. सहवाग के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की पारी को 132 रनों पर समेट दिया.
नीतीश की 37 रनों की पारी से सहवाग क्लब को मिली जीत
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहवाग क्रिकेट क्लब की टीम ने 22.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम की ओर से नीतीश ने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. कृष्णा ने 21, रोहित ने 17 और एमडी शाकिब ने 13 रन बनाये.
त्रिपाठी क्रिकेट क्लब की ओर से विकाश ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और मुकाबले को रोमांचक बनाने का प्रयास किया. वहीं रामानुज, सचिन और विनय को एक-एक विकेट मिला. हालांकि, सहवाग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने लक्ष्य हासिल कर टीम को जीत दिला दी.
शनिवार को सहवाग और दहियावां क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला
प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शनिवार को सहवाग क्रिकेट क्लब और दहियावां क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा. यह मैच सुबह नौ बजे से राजेंद्र स्टेडियम में शुरू होगा.
इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी उर्फ अनु सिंह, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, मनन राय, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, कैसर अनवर, कुंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
