छपरा मंडल कारा में आधी रात SDM की अगुवाई में छापेमारी, बैरक से पाकशाला तक खंगाला चप्पा-चप्पा

Updated:
विज्ञापन

मंडल कारा का निरीक्षण करने पहुंचे सदर एसडीओ व पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

छपरा मंडल कारा में जिला प्रशासन ने आधी रात सघन छापेमारी कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को परखा. एसडीएम नितेश कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल की सुरक्षा को मजबूत करना था.

विज्ञापन

Chhapra jail raid: छपरा मंडल कारा में गुरुवार की आधी रात जिला प्रशासन ने सघन और औचक छापेमारी कर जेल की सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच की. एसडीएम नितेश कुमार के नेतृत्व में 26 और 27 नवंबर की दरमियानी रात हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. छापेमारी का उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रवेश पर रोक लगाना और कारा के भीतर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों की आशंका को समाप्त करना था.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय पटना से प्राप्त निर्देश और जेल मैनुअल के प्रावधानों के तहत राज्य के कई जिलों की जेलों में एक साथ छापेमारी की गयी. इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज रही.

जिला प्रशासन, पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

छापेमारी में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और कारा प्रशासन की संयुक्त टीम शामिल रही. टीम ने जेल के सभी वार्डों, बैरकों और सेलों की बारीकी से तलाशी ली. इसके अलावा कारा अस्पताल, पाकशाला और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी जांच की गयी.

इस दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर, नकदी, नशीले पदार्थ, हथियार, धारदार वस्तुओं सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की तलाश की गयी. हालांकि, तलाशी के दौरान जांच टीम को कोई प्रतिबंधित सामग्री हाथ नहीं लगी.

कुख्यात बंदियों और बाहरी संपर्क पर रही विशेष नजर

छापेमारी के दौरान कुख्यात और संगठित अपराध से जुड़े बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गयी. जेल के भीतर से मोबाइल फोन या अन्य संचार माध्यमों के जरिये बाहरी अपराधियों से संपर्क स्थापित करने की आशंका को देखते हुए भी जांच की गयी.

प्रशासनिक टीम ने जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों की निगरानी का निरीक्षण किया. इसके साथ ही रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया.

पाकशाला में भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था भी जांची

एसडीएम नितेश कुमार ने जेल की पाकशाला पहुंचकर साफ-सफाई और बंदियों के लिए तैयार किये जाने वाले भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया. वहीं, कारा अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की भी जांच की गयी. अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल परिसर में देर रात तक हलचल बनी रही.

Also Read: बिहार में 28 और 29 नवंबर को महामंथन, सभी विभागों से लेकर DM-SP तक को CM सम्राट ने बुलाया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन