सारण: पानापुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का हुआ शुभारंभ

उद्घाटन करते विधायक | Prabhat Khabar Network
बिहार के मुख्यमंत्री ने पानापुर में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य लोकार्पण किया. यह स्कूल ग्रामीण छात्रों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है, जो उन्हें आधुनिक शिक्षा और संस्कारों से समृद्ध करेगा.
Saran News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को डिजिटल माध्यम से पानापुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थित 'सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल' का भव्य लोकार्पण किया गया. मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन लोकार्पण होते ही कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों और शिक्षाविदों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने विधिवत फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया.
पानापुर के लिए ऐतिहासिक दिन, शिक्षा की जगेगी नई अलख
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जनक सिंह ने कहा कि आज का दिन शैक्षणिक दृष्टिकोण से पानापुर क्षेत्र के लिए अत्यंत ऐतिहासिक है. इस मॉडल स्कूल का उद्घाटन सिर्फ एक भव्य भवन का निर्माण मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की एक नई अलख जगाएगा, जहां बच्चों को न केवल उत्कृष्ट व आधुनिक शिक्षा मिलेगी बल्कि उन्हें उच्च संस्कारों और नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध किया जाएगा.
40 छात्रों का हुआ चयन, स्मार्ट क्लास और ई-लाइब्रेरी की सुविधा
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस नए मॉडल स्कूल के प्रथम सत्र के लिए कड़े मानदंडों के तहत 40 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है. इन चयनित छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूल में अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम, हाईटेक ई-लाइब्रेरी (E-Library) और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि बच्चों को नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अलावा उनके बेहतर भविष्य के लिए करियर गाइडेंस और व्यावहारिक ज्ञान की विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम
इस ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद पांडेय, अंचलाधिकारी (CO) अजय कुमार, जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, स्थानीय मुखिया जलेश्वर मांझी, मनोज गिरि, प्रख्यात शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, नवलकिशोर राय, रमेश सिंह, संजय यादव, संतोष कुमार, दुधनाथ ठाकुर, विकास चौरसिया, राजेश माझी और सुभाष प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, बुद्धिजीवी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
Also Read: 15 मिनट की बारिश में ही डूबा छपरा शहर, कई इलाकों में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










