सारण: दिघवारा के सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, पढ़ाई पर संकट, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

दिघवारा के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हेमतपुर के समीप फैला बाढ़ का पानी

गंगा नदी के उफान का असर दिघवारा के सरकारी स्कूलों तक पहुँच गया है. आधा दर्जन से अधिक स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने से पठन-पाठन बाधित हो गया है. शिक्षा विभाग वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सक्रिय है.

विज्ञापन

Saran Flood Water: गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर का असर अब दिघवारा के सरकारी स्कूलों पर भी दिखाई देने लगा है. अंचल के आधा दर्जन से अधिक सरकारी विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. इससे इन स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित होने की स्थिति बन गयी है. विद्यालय परिसर में पानी पहुंचने के बाद प्रधान शिक्षकों और अन्य शिक्षकों की परेशानी भी बढ़ गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ का पानी जिन विद्यालयों में पहुंचा है, उनमें बरुआ पंचायत का प्राथमिक विद्यालय मिल्की, मानुपुर पंचायत का नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कटहरीघाट, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम टोला, आमी का उत्क्रमित मध्य विद्यालय मथुरापुर, नगर पंचायत का नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हेमतपुर और प्राथमिक विद्यालय बगही शामिल हैं.

कई स्कूलों में पानी प्रवेश करने से पढ़ाई पर असर

बाढ़ के पानी के स्कूल परिसरों में पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गयी है. निचले इलाकों में स्थित इन विद्यालयों में जलस्तर बढ़ने के साथ स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

इसके अलावा कई अन्य सरकारी स्कूलों के आसपास भी बाढ़ के पानी का दबाव बना हुआ है. ऐसे विद्यालयों में भी पानी प्रवेश करने की आशंका जतायी जा रही है.

प्रधान शिक्षकों ने शिक्षा विभाग को दी सूचना

जिन विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है, वहां के प्रधान शिक्षकों ने इसकी लिखित सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डेजी कुमारी को दे दी है.

विद्यालयों में उत्पन्न स्थिति की जानकारी शिक्षा विभाग तक पहुंचने के बाद अब वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी की जा रही है, ताकि बच्चों की पढ़ाई को ज्यादा प्रभावित होने से बचाया जा सके.

नोट: फोटो नंबर 4 सीएचपी 3 है कैप्सन होगा-नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिल्की बाढ़ में पानी में डूबा | Prabhat Khabar Network

वैकल्पिक जगह पर हो सकती है कक्षा संचालन की व्यवस्था

बाढ़ का पानी स्कूल परिसर में रहने की स्थिति में प्रभावित विद्यालयों के वर्ग संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने की उम्मीद है. शिक्षा विभाग की ओर से इस दिशा में जल्द निर्णय लिये जाने की संभावना है.

स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ निचले इलाकों में स्थित विद्यालयों की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत है. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जलभराव वाले विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है.

हेमतपुर और मिल्की स्कूल की तस्वीर बनी स्थिति की गवाह

दिघवारा नगर पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय हेमतपुर के समीप बाढ़ का पानी फैल गया है. वहीं बरुआ पंचायत का नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मिल्की भी बाढ़ के पानी से प्रभावित है. इन विद्यालयों की स्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर अब शिक्षा व्यवस्था तक पहुंच गया है.

इसे भी पढ़ें:सारण में गंगा का रौद्र रूप: दिघवारा के अकिलपुर पंचायत के 8 गांव बाढ़ में डूबे, सड़क से घर तक पानी ही पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन