सारण में 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को, तैयारियां पूरी

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते आयोजक | Prabhat Khabar Network

Saran News: सारण में 18 और 19 जुलाई को 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. सारण साइकिलिंग संघ ने खेल प्रेमियों से सहयोग की अपील की है.

विज्ञापन

Saran News: 18वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिला अतिथि गृह, छपरा में सारण साइकिलिंग संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई. इस दौरान प्रतियोगिता की तैयारियों और विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी

सारण साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. खिलाड़ियों की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, रूट मैनेजमेंट, तकनीकी व्यवस्था, निष्पक्ष प्रतियोगिता तथा यातायात नियंत्रण सहित सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं, ताकि राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

18 और 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी प्रतियोगिता

सारण साइकिलिंग संघ ने बताया कि प्रतियोगिता 18 एवं 19 जुलाई को गड़खा से कटसा चौक के बीच आयोजित होगी. प्रतियोगिता का शुभारंभ दोनों दिनों सुबह 10 बजे से होगा. बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के आवासन की व्यवस्था सेंट जोसेफ स्कूल, गड़खा में की गई है.

सफल आयोजन को लेकर जताया विश्वास

प्रेस वार्ता में सारण साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. देव कुमार सिंह, संरक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह, सचिव संजीव चौधरी, संयुक्त सचिव प्रीति सिंह, शैलेन्द्र पुरी, संगीता सिंह, आनंद कुमार और अर्पित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आपसी सहयोग और टीम भावना के साथ इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का सफल, सुरक्षित और ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा, जिससे सारण जिले का नाम पूरे बिहार में गौरवान्वित होगा.

खेल प्रेमियों से सहयोग की अपील

सारण साइकिलिंग संघ ने जिले के खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की.

Also Read : पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर आयुक्त



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन