शिक्षकों की सैलरी से कट रही EPF राशि, खाते में नहीं दिख रही रकम? संस्कृत शिक्षक संघ ने DEO को दिया ज्ञापन

विज्ञापन

फोटो, ज्ञापन देने पहुंचे शिक्षक

बिहार के संस्कृत शिक्षकों की EPF राशि को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है. शिक्षकों के वेतन से हर महीने EPF की कटौती हो रही है, लेकिन यह राशि कहां जमा हो रही है, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. इस मुद्दे पर सारण जिले के संस्कृत शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

Sanskrit Teacher Union: EPF खाते के संचालन और शिक्षकों के वेतन से लगातार काटी जा रही राशि को लेकर बिहार प्राथमिक-सह-माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ, सारण जिला इकाई ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों और कर्मियों के वेतन से प्रत्येक माह EPF की राशि काटी जा रही है, लेकिन यह राशि कहां जमा हो रही है, इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संघ की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि स्थापना कार्यालय द्वारा निर्धारित नियमों के तहत शिक्षकों और कर्मियों के वेतन से नियमित रूप से EPF की राशि की कटौती की जा रही है. इसके बावजूद शिक्षकों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि उनके वेतन से काटी गयी राशि किस खाते में जमा की जा रही है.

कई बार संपर्क के बाद भी नहीं मिला संतोषजनक जवाब

संस्कृत शिक्षक संघ के सचिव धनंजय कुमार मिश्र द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षक इस मामले को लेकर कई बार संबंधित संचिका प्रभारी से संपर्क कर चुके हैं. इसके बावजूद उन्हें अब तक कोई ठोस समाधान या संतोषजनक जानकारी नहीं दी गयी है.

संघ का कहना है कि स्थिति यह है कि शिक्षकों का EPF खाता अब तक उनके कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शित अथवा संचालित नहीं हो रहा है. इससे शिक्षकों में अपनी जमा राशि को लेकर असमंजस और चिंता बनी हुई है.

ब्याज सहित EPF खाते में राशि भेजने की मांग

संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिक्षकों के वेतन से अब तक काटी गयी EPF राशि का सत्यापन कराने और उसे संबंधित EPF खाते में जमा कराने की मांग की है.

साथ ही संघ ने मांग की है कि अब तक लंबित राशि को ब्याज सहित शिक्षकों के EPF खाते में भेजा जाए, ताकि कर्मचारियों को उनकी जमा राशि का वास्तविक लाभ मिल सके और खाते के संचालन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन