सारण: 64 रन के बाद बदला पूरा खेल, चकिया डिफेंस अकादमी ने कैसे जीता PPL सीजन-3 का खिताब?

Updated:
विज्ञापन

परसा प्रीमियर लीग सीजन-3 पर चकिया डिफेंस एकेडमी मकेर का कब्जा

परसा प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन-3 का खिताब चकिया डिफेंस एकेडमी, मकेर ने जीत लिया है. त्रिशूल स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी को छह विकेट से हराकर चकिया की टीम चैंपियन बनी. फाइनल मुकाबले का विस्तृत हाल जानें.

विज्ञापन

Parsa Premier League: परसा में आयोजित परसा प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन-3 टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब चकिया डिफेंस एकेडमी, मकेर ने अपने नाम कर लिया. रविवार की रात खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले में चकिया डिफेंस एकेडमी ने त्रिशूल स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी, परसा को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाइनल मुकाबला त्रिशूल स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी, परसा और चकिया डिफेंस एकेडमी, मकेर के बीच खेला गया. टॉस जीतकर त्रिशूल स्पोर्ट्स अकादमी के कप्तान रोहित यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

64 रन ही बना सकी त्रिशूल की टीम

पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिशूल स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 64 रन बनाए. इसके बाद छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी चकिया डिफेंस एकेडमी की टीम ने संयम के साथ बल्लेबाजी की.

अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में चकिया की टीम ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. छह विकेट से जीत दर्ज करते हुए चकिया डिफेंस एकेडमी ने पीपीएल सीजन-3 का खिताब अपने नाम कर लिया.

अभय जूनियर बने मैन ऑफ द मैच

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले चकिया डिफेंस एकेडमी के अभय जूनियर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं त्रिशूल स्पोर्ट्स अकादमी के इंद्र कुमार को प्रतियोगिता का बेस्ट बॉलर चुना गया.

परसा प्रीमियर लीग सीजन-3 पर चकिया डिफेंस एकेडमी मकेर का कब्जा | Prabhat Khabar Network

विजेता को ट्रॉफी के साथ मिली हीरो साइकिल

पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता चकिया डिफेंस एकेडमी, मकेर को छह फीट ऊंची ट्रॉफी और हीरो साइकिल प्रदान की गयी. वहीं उपविजेता त्रिशूल स्पोर्ट्स अकादमी को 4.5 फीट का कप और साइकिल देकर सम्मानित किया गया.

समारोह में खिलाड़ियों, आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे. मुख्य अतिथि के रूप में अंकुश कुमार, चंदन कुमार, बिपिन कुमार, आशुतोष कुमार और रोहित कुमार शामिल हुए.

अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है.

पहली बार हुआ इंटर-डिस्ट्रिक्ट टी-10 टूर्नामेंट

आयोजकों के अनुसार, त्रिशूल स्पोर्ट्स एंड डिफेंस एकेडमी, सरेया (बिहार) के प्रायोजन में आयोजित यह प्रतियोगिता पीपीएल का तीसरा सीजन था. पहली बार परसा में इस स्तर के इंटर-डिस्ट्रिक्ट टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

टूर्नामेंट को सफल बनाने में गोलू यादव, अवधेश कुमार, विकास कुमार, शिवम कुमार, राज कुमार, जित्तू यादव और खुशबू शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. फाइनल मुकाबले में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने पहुंचकर मैच का आनंद लिया.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन