सारण के गंडक बराज से छोड़ा गया 1.72 लाख क्यूसेक पानी रेवाघाट पहुंचा, बाढ़ को लेकर अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

रेवा घाट गंडक पुल से गुजर रहा गंडक का पानी पटना से रेवा घाट पहुचा जल बोर्ड बोट

नेपाल से छोड़ा गया 1.72 लाख क्यूसेक पानी रेवाघाट पहुंच गया है, जिससे गंडक नदी के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी हुई है. प्रशासन ने नदी के आसपास के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है.

विज्ञापन

Saran Flood Alert: नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद गंडक बराज से छोड़ा गया 1 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी करीब 44 घंटे का सफर तय करने के बाद सोमवार की सुबह रेवाघाट पहुंच गया. पानी पहुंचने के साथ ही गंडक नदी के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. जलस्तर बढ़ने की सूचना के बाद प्रशासन ने नदी के आसपास के निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार से अगले 24 घंटे के दौरान रेवाघाट में गंडक नदी के जलस्तर में करीब 5 से 30 सेंटीमीटर तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है. इसके बावजूद नेपाल की ओर से और पानी छोड़े जाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

रेवाघाट पहुंची छह सदस्यीय टीम, नदी और तटबंधों का लिया जायजा

बाढ़ की संभावित स्थिति पर नजर रखने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की छह सदस्यीय टीम रेवाघाट पहुंची. टीम का नेतृत्व नितीश कुमार जेटर और संजय कुमार कर रहे हैं.

टीम ने गंडक नदी के जलस्तर, पानी के बहाव और तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने पटना से गंडक नदी के रास्ते रेवाघाट पुल, मकेर, सरैया और आसपास के दियारा क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

नेपाल से और पानी आने की आशंका, प्रशासन अलर्ट

निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने बताया कि फिलहाल बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति नहीं है. हालांकि नेपाल में लगातार बारिश और वहां से आगे भी पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

इधर, सारण और मुजफ्फरपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. स्थानीय प्रशासन ने नाविकों, गोताखोरों और अंचल कर्मियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है.

रेवा घाट गंडक पुल से गुजर रहा गंडक का पानी पटना से रेवा घाट पहुचा जल बोर्ड बोट। | Prabhat Khabar Network

नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सावधान रहने की सलाह

प्रशासन की ओर से गंडक नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गयी है. अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

फिलहाल रेवाघाट में स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन