सारण: मढ़ौरा के नए SDM बने सैयद आदिल मोहसिन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम को संविधान की प्रस्तावना भेंट करते सामाजिक कार्यकर्ता

2023-24 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने मढ़ौरा के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है. उनके आगमन से स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Madhaura SDM: 2023-24 बैच के आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने मढ़ौरा के नए एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. मढ़ौरा पहुंचने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और संविधान की प्रस्तावना भेंट कर उनका स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों से भी एसडीएम को अवगत कराया.

प्रशासनिक कार्यों में तेजी की जतायी उम्मीद

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि सैयद आदिल मोहसिन के कुशल नेतृत्व में मढ़ौरा में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है. साथ ही आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिलने की अपेक्षा जतायी गयी.

उन्होंने नवनियुक्त एसडीएम के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया.

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली, जैनुद्दीन और मो. फजलुर रहमान उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 के फॉर्म पर ब्रेक, छात्रों के आंदोलन के बाद फिर गरमायी सियासत, जानिए अब क्या होगा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन